Uncategorised

रायपुर में होने वाला है तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर साहित्य, संस्कृति और बौद्धिक विमर्श का केंद्र बनने जा रही है। राज्य की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 (Raipur Sahitya Utsav 2026) का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कब से होगा आरंभ 

23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा।  

साहित्य, संवाद और संस्कृति का राष्ट्रीय संगम:

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों, पाठकों एवं रचनाकारों को साझा संवाद के मंच पर लाना है। उत्सव के दौरान साहित्यिक संवाद और विचार-मंथन, कविता पाठ एवं कथा सत्र, पुस्तक विमोचन, समकालीन विषयों पर परिचर्चा और सांस्कृतिक एवं कला प्रस्तुतियाँ जैसे अनेक आयोजन किए जाएंगे। देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार, पत्रकार, रंगकर्मी और कलाकार इसमें सहभागिता करेंगे।

विद्यार्थियों और युवाओं में साहित्य के प्रति जागरूकता:

राज्य के स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में इस उत्सव की जानकारी साझा की जा रही है, ताकि युवाओं को साहित्य, भाषा और संस्कृति से जोड़ा जा सके। यह आयोजन नई पीढ़ी में पढ़ने-लिखने की संस्कृति को मजबूत करेगा।

ख्यातिनाम प्रकाशकों की पुस्तकें होंगी उपलब्ध:

उत्सव स्थल पर देश के प्रसिद्ध प्रकाशन समूहों की पुस्तक स्टॉल लगाई जाएंगी, जहां पाठकों को विभिन्न भाषाओं, विषयों और विधाओं की पुस्तकों से रूबरू होने और उन्हें खरीदने का अवसर मिलेगा।

ऐसे करें पंजीयन:

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 में भाग लेने के इच्छुक नागरिक और विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।www.raipursahityautsav.org उत्सव स्थल तक निःशुल्क बस सेवा आमजन की सुविधा के लिए 23, 24 और 25 जनवरी 2026 को रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों से पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर तक निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। यह सेवा विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और साहित्य प्रेमियों के लिए पूरी तरह मुफ्त रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button