Uncategorised

शिक्षा गुणवत्ता सुधार की पहल, झिटकनिया शाला में औचक निरीक्षण, 5 शिक्षकों पर कार्रवाई के संकेत

Advertisement

मुंगेली /  कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे ने मुंगेली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला झिटकनिया का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण में श्रीमती यू. दिवाकर, एल.एस.बघेल,जे.के.देवांगन, श्रीमती एस. दिवाकर और आर.के.दिवाकर सहित 05 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button