Uncategorised
किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय परिसर में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

रायगढ़। किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय परिसर स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी में आज अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह गैस सिलेंडर फटना बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों एवं अस्पताल स्टाफ की मदद से डॉक्टर्स कॉलोनी में रह रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
खबर लिखे जाने तक मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंच सकी है, जिसके चलते आग पर काबू पाने में परेशानी बनी हुई है। आग तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दे दी गई है।












