Uncategorised

मां दंतेश्वरी मंदिर में बड़ी चोरी, लाखों के सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगदलपुर । बस्तर जिले के जगदलपुर में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राजमहल परिसर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर की है। शनिवार सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने पीछे का दरवाजा टूटा हुआ पाया। मंदिर के गर्भगृह से सोने-चांदी के आभूषण गायब थे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर गर्भगृह के पास स्थित पुराने द्वार को तोड़कर मंदिर के भीतर दाखिल हुए और वहां रखे कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए आभूषणों की कुल कीमत का आंकलन फिलहाल किया जा रहा है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मंदिर जैसी पवित्र जगह में हुई इस चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में भारी रोष और चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button