Uncategorised

धरमजयगढ़ में मनरेगा और धान खरीदी तिथि बढ़ाने को लेकर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


धरमजयगढ़ : मनरेगा योजना और धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में धरमजयगढ़ में आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगभग चार घंटे तक धरना देकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर सांकेतिक चक्का जाम किया गया, लेकिन यातायात बाधित नहीं हुआ।

किसान और मजदूरों का भारी समर्थन

इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे धरना स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभा को संबोधित करते हुए विधायक लालजीत सिंह राठिया ने कहा कि कांग्रेस किसानों और श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलने की कोशिश को गरीब और मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ बताया। राठिया ने सरकार पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इस प्रयास को कभी सफल नहीं होने देगी।

आंदोलन का नेतृत्व और ज्ञापन सौंपना

विरोध प्रदर्शन मनरेगा बचाओ अभियान के प्रभारी सत्यदेव गुप्ता एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए मनरेगा को यथावत रखने और धान खरीदी की तिथि तत्काल बढ़ाने की मांग की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button