बालिका शिक्षा को समर्पित पहल: सक्ती में प्रथम जूनियर लीनेस क्लब ‘अरुणिमा’ का हुआ गौरवपूर्ण गठन

ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सीजी-1 के अंतर्गत स्वर्णिम लीनेस क्लब सक्ती ने बालिका शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए सक्ती नगर में प्रथम जूनियर लीनेस क्लब सक्ती (अरुणिमा) का गठन किया। यह उपलब्धि लीनेस क्लब सक्ती के लिए गर्व और हर्ष का विषय रही।
अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में संपन्न हुआ गरिमामय शपथ समारोह
कार्यक्रम स्वर्णिम लीनेस क्लब सक्ती की अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बालिका शिक्षा विषय की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉक्टर शालू पाहवा के मार्गदर्शन में जूनियर पीएसटी को विधिवत शपथ दिलाई गई। यह गठन डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के प्रोजेक्ट के अनुरूप किया गया, जिसमें सक्ती ने जिले में पहली बार जूनियर लीनेस क्लब का गठन कर नई मिसाल कायम की।
नवगठित जूनियर पीएसटी को दायित्वों की जानकारी, समाज सेवा के लिए किया प्रेरित
अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो ने जूनियर पीएसटी का सभी सदस्यों से परिचय कराया और उनके पद, दायित्व एवं कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नवगठित सदस्यों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और बालिका शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
लीनेस डॉक्टर शालू पाहवा ने दिलाई शपथ, बालिका नेतृत्व को मिला मार्गदर्शन
पूर्व एरिया ऑफिसर एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉक्टर शालू पाहवा ने जूनियर अध्यक्ष लीनेस पायल साहू, जूनियर सचिव लीनेस दीपिका साहू, जूनियर कोषाध्यक्ष लीनेस रागिनी साहू सहित अन्य सदस्यों—कुमकुम देवांगन, कीर्ति यादव, आरती साहू, संजना साहू, देविका ठाकुर, वैष्णवी कसेरा, आयुषी कंवर, नंदनी काथे, तरुणा मनहर, रितिका कसेर—को लीनेस सदस्यता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए अनुशासित एवं सेवा भाव से कार्य करने का संदेश दिया।
वरिष्ठ लीनेस सदस्यों ने दिया मार्गदर्शन, शुभकामनाओं से गूंजा समारोह स्थल
शपथ ग्रहण के पश्चात क्लब की सभी वरिष्ठ लीनेस सदस्यों ने जूनियर पीएसटी को मार्गदर्शन प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक ने कुशलतापूर्वक किया।
विद्यालय परिवार एवं लीनेस सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम हुआ यादगार
इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या पीली गबेल सहित अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो, सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक, कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दूबे, लीनेस लक्ष्मी पांडेय, लीनेस मंजु जायसवाल, लीनेस लता नायक, लीनेस विजया जायसवाल, लीनेस निधि सिंह, लीनेस रामकुवर साहू, चेयरपर्सन लीनेस मीरा देवांगन, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनीता जायसवाल, लीनेस कुशल दर्शन, लीनेस प्रभा जायसवाल सहित अनेक लीनेस सदस्य उपस्थित रहीं।
कोषाध्यक्ष लीनेस प्रिया दूबे ने किया आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम के समापन पर कोषाध्यक्ष लीनेस प्रिया दूबे ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में सभी का सहयोग सराहनीय रहा।












