छत्तीसगढ़

“छत्तीसगढ़ में मरीजों के लिए राहत, निजी अस्पतालों में फार्मेसी से दवा लेना अब नहीं होगा अनिवार्य; सूचना बोर्ड से मिलेगी जानकारी”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
छत्तीसगढ़ में अब निजी अस्पतालों के दवा दुकानों से दवाई खरीदना अनिवार्य नहीं होगा। इसके लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों में सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश जारी किए हैं। मरीज किसी भी अधिकृत दवा दुकान से दवा खरीद सकता है और अस्पताल की फार्मेसी से दवा लेना अनिवार्य नहीं है।

रायपुर: निजी अस्पतालों में मरीजों पर अस्पताल की ही दवा दुकान से दवा खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतों के बीच अब राहत की खबर है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों में सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश जारी किए हैं, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा होगा कि मरीज किसी भी अधिकृत दवा दुकान से दवा खरीद सकता है और अस्पताल की फार्मेसी से दवा लेना अनिवार्य नहीं है।

यह मांग रायपुर के वासुदेव जोतवानी द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के समक्ष उठाई गई थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा था कि कई निजी अस्पताल मरीजों और उनके परिजनों पर दबाव बनाकर वहीं से दवा लेने को मजबूर करते हैं। बाहर से दवा लाने पर इलाज की जिम्मेदारी न लेने जैसी बातें कही जाती थीं, जिससे गरीब मरीज मानसिक दबाव में आ जाते थे।

जोतवानी का कहना है कि निजी अस्पतालों की फार्मेसियों में दवाएं महंगे दामों पर बेची जाती हैं, जहां न तो छूट मिलती है और न ही सस्ती या सामान्य दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे मरीजों पर 100 से 150 प्रतिशत तक अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक कार्यालय ने सभी औषधि निरीक्षकों और सहायक औषधि नियंत्रकों को आदेश दिया है कि निजी अस्पतालों में अनिवार्य रूप से यह बोर्ड लगाया जाए।

गौरतलब है कि निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों पर अस्पताल के फार्मेसी से ही दवा खरीदने का दबाव बनाया जाता था, जिससे अस्पताल को लाभ मिल सके। वहीं इन दुकानों की दवाओं में किसी तरह की छूट नहीं होने और दवाएं बाजार से महंगी होने के कारण गरीब मरीजों को परेशानी का समाना करना पड़ता था। ऐसे में शासन के इस फैसले से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button