Uncategorised

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मयाली नेचर कैंप में साहसिक खेलों का किया शुभारंभ

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


मुख्यमंत्री ने सामान्य नागरिक की तरह प्रवेश लिया

मयाली । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अलग अंदाज में नजर आए और 10 रुपये का टिकट कटाकर जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में प्रवेश किया।

इस कदम के माध्यम से उन्होंने आम नागरिकों के प्रति समानता और नियमों के पालन का सशक्त संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने नेचर कैंप में विकसित अधोसंरचना, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटक सुविधाओं का निरीक्षण किया और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रकृति-आधारित पर्यटन और साहसिक गतिविधियां न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती हैं, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी सृजित करती हैं।

मुख्यमंत्री ने 4 नए एडवेंचर स्पोर्ट्स का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने मयाली नेचर कैंप में साहसिक खेल गतिविधियों का व्यक्तिगत अनुभव लिया और चार नए खेलों की औपचारिक शुरुआत की:

1. मोटर बाइक (एटीवी) – मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर एडवेंचर का आनंद लिया।


2. बैलून शूटिंग – बंदूक से सटीक निशाना साधते हुए खेल का शुभारंभ किया।


3. आर्चरी शूटिंग – तीर चलाकर निशाना साधा और खेल की शुरुआत की।


4. माउंटेन साइक्लिंग – स्वयं साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने वॉल क्लाइंबिंग बोर्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान तेज सिंह और तेजल भगत ने वॉल क्लाइंबिंग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा।

अन्य गतिविधियों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने बॉक्स क्रिकेट में भी हाथ आजमाया और स्टेट ड्राइव व ऑफसाइड पर आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने कैक्टस गार्डन का अवलोकन किया, जहां विभिन्न प्रजातियों के कैक्टस लगाए गए हैं।

वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार ने कैक्टस के औषधीय महत्व और पर्यावरणीय योगदान के बारे में जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button