Uncategorised

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोसमनारा सत्यनारायण बाबा धाम में किया रात्रि पूजन, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ देर रात लगभग एक बजे ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


1.20 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री साय ने जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद के अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। प्रस्तावित कार्यों में शामिल हैं—

  • मुख्य भवन के सामने ग्रेनाइट फर्श सहित शेड निर्माण
  • आगंतुकों के विश्राम एवं भोजन हेतु शेड निर्माण
  • शौचालय परिसर भवन का निर्माण
  • पार्किंग क्षेत्र के लिए सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और धाम की आधारभूत संरचना मजबूत होगी।


आस्था का प्रमुख केंद्र है कोसमनारा धाम

रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित यह धाम वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

स्थानीय जनश्रुति के अनुसार, श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा वर्ष 1998 से कठोर तपस्या में लीन हैं। वर्ष 2003 में उन्हें ‘श्री श्री 108’ की उपाधि प्राप्त हुई, जिसके बाद धाम की ख्याति और बढ़ी। बताया जाता है कि बाबा ने पत्थरों को एकत्र कर शिवलिंग का स्वरूप निर्मित किया और उसी स्थान को अपनी तपोभूमि बनाया। वर्षा, ग्रीष्म और शीत—तीनों ऋतुओं में खुले स्थान पर रहकर भगवान भोलेनाथ की साधना उनकी तपस्या की विशेष पहचान मानी जाती है।


Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button