Uncategorised
ICC Men’s T20 World Cup: सुपर-8 की तस्वीर साफ, भारत-पाक सेमीफाइनल की संभावनाएं तेज

टी-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 चरण की तस्वीर अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है। भारत और पाकिस्तान सहित आठ टीमों ने इस दौर में जगह बना ली है। एक बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, जबकि जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में प्रवेश किया है।
भारत को अपेक्षाकृत संतुलित ग्रुप मिला है और टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। क्रिकेट प्रशंसकों की नजर संभावित भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल पर भी टिकी है, जो टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला साबित हो सकता है।
सुपर-8 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
- 21 फरवरी, शनिवार – न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम – शाम 7 बजे, कोलंबो
- 22 फरवरी, रविवार – श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम – दोपहर 3 बजे, कैंडी
- 22 फरवरी, रविवार – भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम – शाम 7 बजे, अहमदाबाद
- 23 फरवरी, सोमवार – वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम – शाम 7 बजे, मुंबई
- 24 फरवरी, मंगलवार – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – शाम 7 बजे, कैंडी
- 25 फरवरी, बुधवार – श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड – शाम 7 बजे, कोलंबो
- 26 फरवरी, गुरुवार – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज – दोपहर 3 बजे, अहमदाबाद
- 26 फरवरी, गुरुवार – भारत बनाम जिम्बाब्वे – शाम 7 बजे, चेन्नई
- 27 फरवरी, शुक्रवार – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – शाम 7 बजे, कोलंबो
- 28 फरवरी, शनिवार – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान – शाम 7 बजे, कैंडी
- 1 मार्च, रविवार – दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे – दोपहर 3 बजे, दिल्ली
- 1 मार्च, रविवार – भारत बनाम वेस्टइंडीज – शाम 7 बजे, कोलकाता
भारत का सुपर-8 शेड्यूल
- 22 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, शाम 7 बजे, अहमदाबाद
- 26 फरवरी – भारत बनाम जिम्बाब्वे, शाम 7 बजे, चेन्नई
- 1 मार्च – भारत बनाम वेस्टइंडीज, शाम 7 बजे, कोलकाता
सुपर-8 के मुकाबले रोमांच से भरपूर रहने वाले हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और क्या क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।





