छत्तीसगढ़

सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वैश्विक निवेशकों के सामने रखेंगे छत्तीसगढ़ की विकास संभावनाएं

Advertisement

SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ की ओर से करेंगे सहभागिता, CEO राउंडटेबल में निवेशकों से होगी महत्वपूर्ण चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने और प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सिंगापुर पहुंचे। सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री साय का आत्मीय स्वागत किया।

SING फोरम में छत्तीसगढ़ की विकास क्षमता का होगा प्रदर्शन

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित प्रथम SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ की ओर से सहभागिता करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर वैश्विक निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

CEO राउंडटेबल में निवेशकों से सीधी चर्चा

SING फोरम 2026 के दौरान आयोजित CEO राउंडटेबल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं के साथ-साथ विभिन्न उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी निवेशकों के समक्ष रखी जाएगी।

नई औद्योगिक नीति और संसाधनों को बताया निवेश की ताकत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, मजबूत अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और उभरते क्षेत्रों की संभावनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों के माध्यम से प्रदेश की निवेश क्षमता और विकास की संभावनाओं को दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है।

वैश्विक निवेशकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का संदेश

मुख्यमंत्री साय की SING फोरम 2026 में सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक पहुंच बनाने का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। इस मंच के माध्यम से प्रदेश की आर्थिक क्षमता, औद्योगिक संभावनाओं और निवेश के अनुकूल वातावरण को वैश्विक उद्योग जगत के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button