Uncategorised

ICC Men’s T20 World Cup सुपर-8: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत दो बदलावों के साथ उतर सकता है

अहमदाबाद। ग्रुप स्टेज में अजेय रहने के बाद भारतीय टीम सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से रविवार, 22 फरवरी को शाम 7 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

ओपनिंग में बदलाव संभव

ओपनर अभिषेक शर्मा लीग चरण के तीनों मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं, जिससे उनकी जगह पर सवाल खड़े हो गए हैं। विकल्प के तौर पर संजू सैमसन रेस में आगे दिख रहे हैं, हालांकि नामीबिया के खिलाफ वे 22 रन ही बना सके थे। टीम मैनेजमेंट सुपर-8 के दबाव को देखते हुए ओपनिंग में बदलाव कर सकता है।

स्पिन विभाग में भी फेरबदल?

नीदरलैंड्स के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर चार ओवर में 36 रन देकर विकेट नहीं ले सके। उनकी जगह अक्षर पटेल की वापसी संभव है, जिन्हें पिछले मैच में आराम दिया गया था।


भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।


हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 21 और दक्षिण अफ्रीका ने 13 मैच जीते हैं। टी20 विश्व कप में भी भारत 5-2 से आगे है। दोनों के बीच आखिरी विश्व कप मुकाबला 2024 के फाइनल में हुआ था, जिसमें भारत ने 7 रन से जीत दर्ज कर खिताब जीता था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button