Uncategorised

सुपर 8 में टीम इंडिया की दमदार वापसी, जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया

Advertisement

अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद सुपर 8 में आज टीम इंडिया का सामना जिम्बाब्वे से हुआ। एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी और 72 रनों से मुकाबला हार गई। इस जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार हैं।


भारतीय बल्लेबाजों ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत आक्रामक रही। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 24 रनों की तेज पारी खेली। लगातार संघर्ष कर रहे अभिषेक शर्मा ने शानदार वापसी करते हुए 30 गेंदों में 55 रन ठोक डाले।

नंबर तीन पर आए ईशान किशन ने 38 रन जोड़े। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महज 13 गेंदों में 33 रन जड़ दिए।

निचले क्रम में आज नंबर 6 पर उतरे तिलक वर्मा ने सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा। पांड्या और तिलक दोनों ने 4-4 गगनचुंबी छक्के लगाए।

जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी और सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।


बेनेट की जुझारू पारी भी नहीं दिला सकी जीत

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को संतुलित शुरुआत मिली। विकेटकीपर बल्लेबाज तादिवानाशे मारुमानी ने 20 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। कप्तान सिकंदर रजा ने 31 रन जोड़े, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

भारतीय गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।

इस प्रभावशाली जीत के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में मजबूती से वापसी की है और सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को बनाए रखा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button