Uncategorised

विष्णु देव साय ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के लिए 5000 शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित की

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार:

  • सहायक शिक्षक परीक्षा: 11 अक्टूबर 2026
  • शिक्षक परीक्षा: 25 अक्टूबर 2026
  • व्याख्याता परीक्षा: 29 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की सलाह दी और कहा कि यह प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान दें और प्रदेश के भविष्य को मजबूत करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button