Uncategorised

रायपुर में गर्मी का असर बढ़ा, अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक वृद्धि का अनुमान

Advertisement

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले छह दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी बनी रहेगी, लेकिन बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी वर्षा नहीं हुई, जिससे मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। शुक्रवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 35°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.1°C दर्ज हुआ। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.3°C और न्यूनतम तापमान 19.3°C रहा। दिनभर हल्की हवा चलती रही, औसत गति 2 किमी/घंटा रही।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 19°C रहने का अनुमान जताया है। तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण दोपहर में गर्मी अधिक महसूस होगी। विभाग के अनुसार, मध्य वायुमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल प्रदेश में वर्षा पर असर नहीं डाल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button