Uncategorised

5 हजार शिक्षकों की भर्ती से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: ओपी चौधरी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री O. P. Choudhary ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5,000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जहां युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, वहीं प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था भी और अधिक सशक्त होगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने चयनित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अग्रिम बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button