Uncategorised

बिलासपुर में नवविवाहित दंपति ने लिया आत्मघाती कदम, इलाके में पसरा मातम

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। न्यायधानी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी में एक नवविवाहित जोड़े ने अपने जीवन का अंत कर लिया। पति-पत्नी के शव पेड़ से लटके हुए पाए गए, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक दंपति चाटीडीह इलाके का निवासी था और उनकी शादी को महज एक साल ही हुआ था। शनिवार को स्थानीय लोगों ने राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पेड़ पर फंदे से लटके दोनों के शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि पति-पत्नी के बीच किसी विवाद के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button