अपराधछत्तीसगढ़रायगढ़

“ऑपरेशन तलाश” में फरार पॉक्सो आरोपी शंकर बरेठ गिरफ्तार, तीन अन्य मारपीट के मामले भी दर्ज

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैकुंठपुर में दबिश देकर कोतवाली पुलिस ने दबोचा आरोपी, नाबालिग के साथ छेड़खानी के मामले में फरार चल रहा था

रायगढ़, 6 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी शंकर बरेठ को बैकुंठपुर क्षेत्र में दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई, होली त्यौहार के दौरान विशेष टीम सक्रिय

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने थाने में दर्ज गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बैकुंठपुर में दबिश देकर आरोपी को उसके घर से दबोचा।

नाबालिग से छेड़खानी का मामला, फरार होने के बाद भी पुलिस की नजर में रहा आरोपी

मामले में एक बालिका ने 14 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 और 13 नवंबर को आरोपी ने भूतबधन तालाब के पास और स्कूल से लौटते समय उसके साथ छेड़खानी की। आरोपी डर के कारण फरार हो गया था। पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 589/2025 धारा 74, 75(2), 75(3) भारतीय न्याय संहिता और 8, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की।

आरोपी आदतन अपराधी, मारपीट के तीन अन्य मामले भी दर्ज

गिरफ्तार आरोपी शंकर बरेठ (23 वर्ष), पिता दिनेश बरेठ, निवासी बैकुंठपुर राम मंदिर के पास, रायगढ़, आदतन बदमाश है। उसके विरुद्ध वर्ष 2024 में मारपीट का 1 और वर्ष 2025 में दो अन्य मारपीट के मामले दर्ज हैं। इन वारंटों के आधार पर भी पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा।

पुलिस टीम की तेजी और समर्पण

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक गोविंद पटेल, कमलेश यादव, भगवती रत्नाकर, हरेंद्र पाल जगत और आरक्षक वीरेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा —

“ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगी। किसी भी अपराधी को खुले में नहीं घूमने दिया जाएगा और उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button