धार्मिक

चारधाम यात्रा: तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की रियल-टाइम मॉनीटरिंग के लिए राज्य सरकार ने विशेष प्रबंध

Advertisement


उत्तराखंड। राज्य सरकार ने इस वर्ष चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। यात्रा पर आने वाले प्रत्येक यात्री के स्वास्थ्य की निगरानी अब ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रियल-टाइम की जाएगी।

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यात्रा मार्गों पर 177 एंबुलेंस का बेड़ा तैनात रहेगा, साथ ही हेली एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्रमुख चारधाम और यात्रा मार्गों के स्थायी तथा अस्थायी चिकित्सा केंद्रों में अनुभवी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात होंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वास्थ्यपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया गया है।

यात्रा के दौरान टिहरी में एक वॉट एंबुलेंस और एक हेली एंबुलेंस क्रियाशील रहेंगे, जिनका संचालन एम्स ऋषिकेश द्वारा किया जाएगा। यात्रा मार्गों पर एंबुलेंस का न्यूनतम रिस्पांस टाइम सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।

राज्य सरकार ने यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और 33 हेल्थ स्क्रीनिंग प्वाइंट स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जाँच और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार किया जाएगा। यात्रा के दौरान 16 विशेषज्ञ चिकित्सक, 46 मेडिकल ऑफिसर और 85 पैरामेडिकल स्टाफ 15 दिन के रोस्टर के आधार पर तैनात होंगे, साथ ही 100 स्वास्थ्य मित्र भी मार्गों पर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button