छत्तीसगढ़

रिसाली को 101 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Advertisement
Advertisement Carousel

नगरीय विकास को मिलेगी नई गति, सड़क, नाला निर्माण और बुनियादी सुविधाओं पर होगा काम

प्रधानमंत्री की योजनाओं से बदल रही शहरों की तस्वीर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नगरीय विकास को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अमृत मिशन से पेयजल और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जबकि स्वच्छ भारत मिशन ने शहरों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई है।

छोटे कारोबारियों को मिल रहा आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहायता मिल रही है। वहीं, पीएम ई-बस सेवा से आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री की सोच है कि शहर केवल आबादी के केंद्र न रहें, बल्कि आर्थिक गतिविधियों, व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों के केंद्र बनें। इसी दृष्टिकोण के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार नगरीय क्षेत्रों के सुनियोजित विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से मजबूत होंगी शहरी सुविधाएं

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के शहरों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है। इसके तहत मुख्य सड़कों, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, सार्वजनिक परिवहन, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल अधोसंरचना का निर्माण करना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक और बेहतर बनाना है। छोटे-बड़े सभी शहरों में विकास की समान गति सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। रिसाली नगर निगम क्षेत्र का विकास भी इसी प्रयास का हिस्सा है।

नगर निगम के 22 कार्यों का भूमिपूजन, दो का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने बताया कि रिसाली नगर निगम क्षेत्र में 101 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। नगर निगम के अंतर्गत 29 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत के 22 कार्यों का भूमिपूजन और 39 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत के दो कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 28 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत के एक कार्य तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 3 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत के चार कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

10.84 करोड़ से बनेगा नाला, सड़क विकास पर खर्च होंगे 5.59 करोड़

मुख्यमंत्री ने बताया कि आजाद मार्केट से प्रगति नगर होते हुए मैत्री कुंज तक 10 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी। वहीं, डीपीएस चौक से जोहार चौक तक 5 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से सड़क का विकास किया जाएगा, जिससे आवागमन और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button