छत्तीसगढ़

मोदी सरकार की योजनाओं से 49 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए: अरुण साव

Advertisement
Advertisement Carousel

2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य, राहुल गांधी पर भ्रम फैलाने और विभाजन की राजनीति करने का लगाया आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को देश की आर्थिक प्रगति का आधार बताया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 से अब तक सरकार के प्रयासों के चलते 49 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मोदी सरकार की नीतियों से मिली बड़ी उपलब्धियां

अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 से देश की तरक्की और बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। उन्होंने 49 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने को देश के लिए गौरव और खुशी की बात बताया।

संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान जरूरी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। लोकतंत्र में आलोचना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पूरा अधिकार है, लेकिन संविधान सर्वोपरि है। सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों को संविधान के साथ-साथ संवैधानिक संस्थाओं का भी सम्मान करना चाहिए।

राहुल गांधी पर लगाया विभाजन की राजनीति का आरोप

भाजपा और आरएसएस को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए साव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में भ्रम फैलाने और विभाजन की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को समझने वाले जानते हैं कि ये राष्ट्रवादी संगठन हैं, जो देशहित में काम करते हैं। इन संगठनों की मूल भावना सभी को साथ लेकर चलने की है।

अखिलेश यादव के बयान पर भी साधा निशाना

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा के नारे ‘राधे-राधे, कमल खिलाते’ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी का जवाब देते हुए अरुण साव ने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जंगलराज समाप्त कर माफिया राज पर नियंत्रण स्थापित किया है और सुशासन की दिशा में काम किया है।

उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों से विपक्ष असहज: साव

अरुण साव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने की दिशा में योगी सरकार ने जो काम किए हैं, उससे अखिलेश यादव असहज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश के बयान उनकी राजनीतिक स्थिति को दर्शाते हैं। साव के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अब अखिलेश यादव को पहले की तुलना में कम जनसमर्थन मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button