छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, दोपहर 12 से 3 बजे तक आम लोगों से करेंगे मुलाकात

Advertisement
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे।
तीन घंटे तक चलेगा जनदर्शन कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनदर्शन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचने वाले नागरिक मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रख सकेंगे।
समस्याओं के निराकरण के लिए देंगे निर्देश
मुख्यमंत्री साय जनदर्शन के दौरान आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं से रूबरू होंगे। उनके त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। इस पहल के माध्यम से नागरिकों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।





