छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में राशन घोटाले का खुलासा, 24 कट्टा चावल जब्त

Advertisement

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के सुचारू संचालन और राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छुरिया विकासखंड के ग्राम पाण्डेटोला में मां शीतला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान में गंभीर अनियमितता सामने आई है। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चावल जब्त किया गया।

औचक निरीक्षण में सामने आई गड़बड़ी
खाद्य विभाग की टीम ने जनपद सदस्य, पंचों और ग्राम पटेल की उपस्थिति में दुकान का औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि दुकान के विक्रेता वीरेन्द्र साहू ने फरवरी 2026 का 28 कट्टा चावल अवैध रूप से ग्राम के टीकेश्वर साहू के घर में छिपाकर रखा था।

रिकॉर्ड और स्टॉक में मिला बड़ा अंतर
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि विक्रेता ने नियमों का उल्लंघन करते हुए टीकेश्वर साहू के घर से 4 कट्टा चावल का वितरण किया। वहीं दुकान के भौतिक सत्यापन में ऑनलाइन रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध स्टॉक में भारी अंतर मिला। ऑनलाइन रिकॉर्ड में 30 किलो चावल, 39 किलो शक्कर और 20 किलो नमक शेष दिखाया गया था, जबकि वास्तविक स्टॉक में विसंगति पाई गई। साथ ही विक्रेता संबंधित स्टॉक का डीओ भी प्रस्तुत नहीं कर सका।

11.70 क्विंटल चावल जब्त
पंचों की उपस्थिति में टीकेश्वर साहू के घर से शेष 24 कट्टा (11.70 क्विंटल) चावल जब्त किया गया। इस गंभीर अनियमितता और राशन की हेराफेरी के मामले में संबंधितों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button