छत्तीसगढ़
Balodabazar: अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में बच्चे के साथ सिक्योरिटी गार्ड की बर्बरता, परिजन का आरोप, मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा

Balodabazar: अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड का बच्चे के साथ कथित बर्बरता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घायल बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। परिजन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ जनप्रतिनिधि और कंपनी से जुड़े लोग उन्हें प्रलोभन देकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बना रहे हैं।






