छत्तीसगढ़

कांकेर एनकाउंटर: 4 लाख की इनामी महिला नक्सली रूपी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

Advertisement

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने एसीएम रैंक की महिला नक्सली रंगाबोइना भाग्या उर्फ रूपी को मार गिराया है, जिस पर 4 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ में ढेर हुई इनामी नक्सली
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबल सर्चिंग पर निकले थे, तभी छोटेबेठिया इलाके में नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए महिला नक्सली रूपी को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ की पुष्टि एसपी निखिल राखेचा ने की है।

बड़े कैडर की आखिरी नक्सली मानी जा रही थी
बताया जा रहा है कि रूपी बस्तर इलाके में बड़े कैडर की आखिरी सक्रिय महिला नक्सली मानी जा रही थी। वह माड़ डिवीजन में डीवीसीएम स्तर पर सक्रिय थी और लंबे समय से संगठन में अहम भूमिका निभा रही थी।

24 साल से थी माओवादी संगठन से जुड़ी
रूपी साल 2004 से माओवादी संगठन से जुड़ी हुई थी। वह सुगुलुरी चिन्नाना उर्फ विजय की पत्नी थी और संगठन के कई बड़े अभियानों में शामिल रही थी।

इलाके में सर्चिंग तेज
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। अन्य नक्सलियों की तलाश जारी है।

नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button