रायपुर में ‘नारी शक्ति वंदन’ रैली के चलते रूट डायवर्ट, दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित

नारी शक्ति वंदन (Nari Shakti Vandan) रैली से राजधानी में ट्रैफिक अलर्ट
रायपुर (Raipur traffic) में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) को लेकर आयोजित भाजपा (BJP protest) की आक्रोश रैली के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। यातायात पुलिस ने एडवायजरी जारी कर नागरिकों से सतर्क रहने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
किन रूटों पर रहेगा असर, जानिए पूरा रूट प्लान
रैली बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी। इस दौरान दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक इन मार्गों पर भारी भीड़ और जाम (traffic jam) की स्थिति बन सकती है।
इसके अलावा बूढ़ेश्वर चौक, श्याम टॉकीज, सदर बाजार, कोतवाली चौक, बंजारी चौक, कालीबाड़ी चौक और आकाशवाणी चौक से जुड़े मार्गों पर भी यातायात प्रभावित रहेगा।
यातायात पुलिस की अपील—इन वैकल्पिक रास्तों का करें उपयोग
यातायात पुलिस (traffic police) ने लोगों को सलाह दी है कि वे बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल होते हुए पुलिस लाइन गेट और नेहरू नगर मार्ग का उपयोग करें। वहीं कालीबाड़ी से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा और अंबेडकर चौक के रास्ते भी वैकल्पिक मार्ग के रूप में सुझाए गए हैं।
प्रशासन की चेतावनी—समय से पहले प्लान करें यात्रा
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर न जाएं और यात्रा से पहले रूट की जानकारी जरूर ले लें। ट्रैफिक नियमों का पालन कर सहयोग करने से ही शहर में यातायात व्यवस्था (traffic update) सुचारू बनी रह सकती है।






