छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी का असर: व्यापम परीक्षाओं का समय बदला, अब सुबह 10 बजे से होंगे एग्जाम

Advertisement
Advertisement
Advertisement
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने परीक्षाओं के समय में बदलाव कर दिया है। यह परिवर्तन गर्मी के कारण किया गया है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने परीक्षाओं के समय में बदलाव कर दिया है। यह परिवर्तन गर्मी के कारण किया गया है। अब तक व्यापम की परीक्षाएं प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.15 मिनट तक संचालित की जा रही थीं। अब परीक्षाएं 10 बजे प्रारंभ होंगी, जो दोपहर 12.15 मिनट तक चलेंगी। 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं सहित आगामी सभी परीक्षाओं के लिए नया नियम अगले आदेश तक लागू रहेगा।

व्यापम के संयुक्त परीक्षा नियंत्रक केदार पटेल ने बताया, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रातः 9:30 बजे तक ही दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा। व्यापमं द्वारा अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन कर लें तथा परीक्षा दिवस पर निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटे पूर्व केंद्र पर उपस्थित हों। प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग की जाएगी

104 केंद्रों में 34,168 अभ्यर्थी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल रविवार को किया जाएगा। परीक्षा रायपुर जिले के 104 परीक्षा केंद्रों में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। इसमें कुल 34,168 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए ड्रेस कोड पूर्व की ही तरह निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनकर आना अनिवार्य है। काले, गहरे नीले, हरे रंग के कपड़े तथा जूते, मोजे, स्कार्फ, बेल्ट आदि पहनना प्रतिबंधित रहेगा। केवल चप्पल पहनकर आने की अनुमति होगी। कान के आभूषण भी वर्जित हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button