रायगढ़

सरिया पुलिस की अवैध गांजा पर एक और बड़ी कार्यवाही.।।घर में अवैध गांजा रखे होने की सूचना पर रेड।

डेढ़ लाख रुपए कीमत का 30 K.g. गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार ……

सिंहघोष/रायगढ़ दिनांक 11/09/2020 को थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक अंजना केरकेट्टा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भठली का संतराम चौहान अवैध रूप से गांजा परिवहन करता है तथा घर में बिक्री के लिये गांजा संग्रहण कर रखा है। सूचना पर टी.आई. अंजना केरकेट्टा, ए.एस.आई. विमल यादव, आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे,मुकेश साहू, महिला आरक्षक झटकांति सिदार, कौशल्या पटेल के साथ संदेही संतराम चौहान के घर ग्राम भठली जाकर संदेही को नोटिस देकर रेड कार्यवाही किया गया। संदेही के मकान में तलाशी के दौरान कमरे में 30 किलो गांजा 1-1 किलो का पैकेट बना हुआ एक प्लास्टिक बोरी में रखा हुआ मिला। जिसे जप्त किया गया है। जप्त गांजा की कीमत डेढ लाख रूपये करीब हैं। आरोपी संतराम चौहान पिता लखन लाल चौहान उम्र 38 वर्ष साकिन भठली थाना सरिया के विरूद्ध थाना सरिया में NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button