छत्तीसगढ़

बंगाल रुझानों का असर छत्तीसगढ़ में: भाजपा बढ़त पर जश्न, रायपुर-जगदलपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच पश्चिम बंगाल से भाजपा की बढ़त के रुझान सामने आते ही छत्तीसगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया। राजधानी रायपुर और जगदलपुर समेत कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

रायपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न, मिठाइयां बांटी गईं

रायपुर स्थित एकात्म परिसर में भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते नजर आए। कार्यकर्ता टीवी स्क्रीन पर लगातार रुझान देखते हुए नारेबाजी करते रहे। कई स्थानों पर मिठाइयां बांटी गईं और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की गई।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का अनोखा अंदाज

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी जीत की खुशी खास अंदाज में व्यक्त की। उन्होंने अपने सरकारी बंगले के बाहर आम लोगों के लिए मुफ्त झालमुड़ी का वितरण कराया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

पश्चिम बंगाल में भाजपा को बढ़त, टीएमसी पीछे

पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर जारी मतगणना के रुझानों में भाजपा स्पष्ट बढ़त बनाती नजर आ रही है। आंकड़ों के अनुसार भाजपा करीब 194 सीटों पर आगे है, जबकि टीएमसी लगभग 94 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वोट प्रतिशत में भी भाजपा लगभग 45% और टीएमसी करीब 42% पर दिखाई दे रही है।

CM विष्णुदेव साय बोले—बदलाव की लहर साफ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर साफ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार के हटने से जनता को लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने असम में भी भाजपा की वापसी का दावा किया और इसे “ऐतिहासिक दिन” बताया।

अन्य राज्यों में भी दिख रहा असर

बंगाल के रुझानों का असर अन्य राज्यों की राजनीति पर भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि पार्टी इन नतीजों को बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देख रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button