अपराधछत्तीसगढ़रायगढ़

ऑपरेशन ‘आघात’ में रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: गांजा तस्कर और शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा जब्त

Advertisement

रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी और अवैध शराब कारोबार पर जोरदार प्रहार किया है। अलग-अलग जगहों पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 6.200 किलो गांजा, 259 पाव देशी शराब और महुआ शराब बरामद कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पान ठेले के पीछे छिपा रखा था गांजा, आरोपी गिरफ्तार

पुसौर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर सोढापाठ मंदिर के पास दबिश दी। यहां पान ठेले के पीछे गांजा छिपाकर रखने वाले आरोपी गुलाब यादव (55 वर्ष) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से करीब 6.200 किलो गांजा (कीमत लगभग ₹62 हजार) बरामद हुआ। आरोपी ओडिशा से सस्ते दाम पर गांजा लाकर बेचता था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

झाड़ियों में छिपाकर रखी 259 पाव शराब जब्त

इसी दौरान पुलिस ने एक अन्य सूचना पर कार्रवाई करते हुए झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 259 पाव देशी शराब (करीब 46 लीटर) बरामद की। मौके से आरोपी दीपेश ठाकुर (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

तमनार में महिला के घर रेड, महुआ शराब बरामद

तमनार थाना पुलिस ने ग्राम महलोई में छापेमारी कर महिला आरोपी रजनी चौहान (42 वर्ष) के घर से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

छाल पुलिस की दोहरी कार्रवाई, फरार आरोपी भी दबोचा

छाल थाना पुलिस ने ग्राम ऐडूकला में महिला आरोपी तुलेश्वरी यादव को 9 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, पूर्व के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रदीप बेहरा (38 वर्ष) को भी पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे अवैध काम में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने इसे सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button