Uncategorised

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाले भारतमाला मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।


मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ग्राम डोंगरी-कोरबी निवासी 62 वर्षीय दलहरण दास वैष्णव, 52 वर्षीय केदार बरेट और 70 वर्षीय संतु यादव रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।


तीनों की मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button