रायगढ़

डेंगू अब कंट्रोल से बाहर,युवाओं को सड़क पर उतरने की है आवश्यकता – अंशु टुटेजा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-20.09.23 शहर में डेंगू अब विकराल रूप धारण कर चुका है,बहुत ही दुःखद है की यही डेंगू की वजह से आज हमारा छोटा भाई हमारे बीच नहीं रहा जिससे मन बहुत व्यथित है लेकिन इस व्यथा को हम किसे सुनाए कौन सुनेगा कौन सुधारेगा इस व्यवस्था को कौन बचाएगा हमे इस महामारी से???

निगम सरकार को जो करना है वह करे लेकिन अब हमारी जिम्मेदारी बनती है की अब हम आप सभी मिलकर इस महामारी से बचने के उपाय साथ ही साथ पूरे शहर में साफ सफाई एवं दवा छिड़काव कैसे हो इसकी जिम्मेदारी अब हम सब को अपने ऊपर लेते हुए निगम की टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की आवश्यकता है। स्वस्थ विभाग सुस्त निगम सरकार नींद में है इन्हे अब हम सब मिलकर जगाना होगा,
सभी युवाओं से अपील है कि जहा भी आपको जमा पानी दिखे,कचरा दिखे,अव्यस्था दिखे उसकी फोटो खींच कर सोशल मीडिया में वायरल करे साथ ही साथ निगम से संबंधित पार्षदों को महापौर को,आयुक्त को सभी को भेजे,
आज शहर में सभी युवाओं को जमीन में उतर कर जिम्मेदार नागरिक होने की जवाबदारी लेते हुए हर संभव प्रयास करना चाहिए। दवा छिड़काव समय पर हो फॉगिंग मशीन दिन में दो बार चले और भी डेंगू से बचने के लिए जो कुछ भी करना पड़े हम सब यह जिम्मेदारी लेते हुए अपने अपने मोहल्ले में सक्रिय हो और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button