छत्तीसगढ़

मैनपाट में घटिया निर्माण की पोल खुली: पीएम जनमन योजना की 2.5 किमी सड़क कुछ ही घंटों में उखड़ी, ठेकेदार-इंजीनियर पर भ्रष्टाचार के आरोप

Advertisement

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के मैनपाट में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की एक और तस्वीर सामने आई है। यहां करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़क चंद घंटों में ही उखड़ गई। सड़क की हालत देखकर ग्रामीण हैरान हैं और निर्माण एजेंसी पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। मामला पीएम जनमन योजना के तहत बनाई गई सड़क का है, जहां निर्माण की गुणवत्ता अब जांच के घेरे में आ गई है।

कल बनी सड़क आज ही उखड़ गई
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मैनपाट के कदनाई इलाके का है, जहां पीएम जनमन योजना के तहत कदनाई से लोटाभवना को जोड़ने वाली करीब 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क का निर्माण कार्य कल ही पूरा हुआ था, लेकिन आज सड़क की डामर और गिट्टियां पूरी तरह उखड़कर बाहर आने लगीं। हालत यह रही कि सड़क की परत हाथ से ही निकलने लगी।

ठेकेदार और जिम्मेदार इंजीनियरों पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि, निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। ठेकेदार और जिम्मेदार इंजीनियरों की मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे करोड़ों की सड़क कुछ ही घंटों में जवाब दे गई। लोगों का कहना है कि योजना के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है, जबकि जमीनी स्तर पर गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया।

ग्रामीणों ने जमकर आक्रोश
इस मामले की उजागर होने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button