अंबिकापुर के कारोबारी अमन ओझा की हत्या से सनसनी, झारखंड के रंका इलाके में मिला टुन टून दाबेली संचालक का शव

सोशल मीडिया विवाद के बाद चर्चा में आए
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से अमन ओझा सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी को लेकर चल रहे विवाद के कारण लगातार चर्चा में थे। उन्होंने एक मुस्लिम युवक पर अपनी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर अमन मानसिक रूप से काफी परेशान बताए जा रहे थे।
हत्या की आशंका पहले ही जता चुके थे
परिजनों और करीबियों के अनुसार अमन ओझा ने अपनी जान को खतरा होने की आशंका पहले ही जताई थी। उन्होंने धमकी मिलने की शिकायत अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस से भी की थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
रंका में मिला शव, कई सवाल खड़े
अमन ओझा का शव झारखंड के रंका क्षेत्र में मिलने के बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया है। वहीं उनकी बुलेट बाइक रामानुजगंज में मिलने से पुलिस की जांच कई दिशाओं में आगे बढ़ रही है। पुलिस अब हत्या, अपहरण और साजिश समेत विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस पर उठे सवाल
घटना के बाद अम्बिकापुर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस शिकायत पर कार्रवाई करती तो शायद अमन की जान बचाई जा सकती थी। अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और सोशल मीडिया गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

अमन ओझा ने वीडियो में कही ये बात
1 साल से एक मुस्लिम लड़का मेरी पत्नि को भड़का के मुझसे अलग करके रखा है, और मै इसका विरोध करता हुं, तो मुझे जान से मारने की धमकी दी जाती है। मेरी पत्नि मुझे ब्लैकमेल करती है कि तेरी आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दूगी, और परिवार वालों को जेल भेजवा दूगी। मुझे बजरंग दल से सपोर्ट चाहिए, थाना में मेरा रिपोर्ट लिखा नहीं जाता है।






