छत्तीसगढ़
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, 13 मई से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं और बिजली की चेतावनी


CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है, लेकिन 13 मई से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 15 मई के बीच प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के संकेत भी दिए गए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 24 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब फिर गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने 13, 14 और 15 मई को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई है। इस दौरान वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/05/12/screenshot-2026-05-12-030210-2026-05-12-03-04-55.png)
रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। रायपुर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने को कहा गया है। मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न होने और बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखने की भी अपील की गई है।