नारायणपुर में नक्सल नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: अबूझमाड़ सीमा से 1 करोड़ कैश, हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुरक्षा बलों ने की अपील
पुलिस, डीआरजी और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, मुस्तैदी और बलिदान के फलस्वरूप जिला नारायणपुर नक्सलमुक्त हो रही है। मारे गए नक्सलियों के द्वारा अबूझमाड की जंगलों में छिपाए गए हथियार, विस्फोटक पदार्थ और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिलने की संभावना है। अतः आम जनता एवं ग्रामीणों से अपील है कि वे सुरक्षा बलों का सहयोग करते हुए संदिग्ध सामग्रियों की सूचना पुलिस एवं केन्द्रीय बल को अवश्य दें।
एसपी ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया ने जानकारी दी कि आज की कार्रवाई के बाद वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 270 हथियारों की रिकवरी हुई है। यह आँकड़ा बताता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति और विकास की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है।
ये चीजें हुईं बरामद
1. AK47 रायफल – 03 नग
2. SLR रायफल – 03 नग
3. 303 रायफल – 02 नग
4. 315 रायफल – 01 नग
5. AK47 रायफल का मैग्जीन – 05 नग
6. AK47 रायफल का जिंदा कारतूस – 113 नग
7. SLR रायफल का जिंदा कारतूस – 182 नग
8. SLR रायफल का मैग्जीन – 13 नग
9. इंसास रायफल का मैग्जीन – 01 नग
10. 303 रायफल रायफल का मैग्जीन – 02 नग
11. 303 रायफल का जिंदा कारतूस – 45 नग
12. 315 रायफल का मैग्जीन – 01 नग
13. 315 रायफल का जिंदा कारतूस – 41 नग
14. 12 बोर बंदूक – 02 नग
15. देशी कट्टा – 02 नग
16. 12 बोर का जिंदा कारतूस – 19 नग
17. एयर गन – 01 नग
18. बीजीएल सेल – 132 नग
19. इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर – 08 नग
20. कॉर्डेक्स वायर – 06 बंडल
21. मोटोरोला सेट MODEL NO- M33GMO29C2AA – 01 नग
22. वॉकीटॉकी बॉओफेंग – 06 नग
23. SMG कार्टेज – 12
24. BGL – 02
25. BGL कार्टेज – 14
26. सोरा -5KG लगभग
27. व्हाईट पाउडर -3KG
28. रेडियो सेल – 4 सेट
29. बिजली वायर – 02 बंडल
30. अन्य दैनिक सामग्री






