भाजपा कोर ग्रुप से बाहर होने पर बोले बृजमोहन अग्रवाल, “संगठन में समय-समय पर बदलाव स्वाभाविक प्रक्रिया”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के कोर ग्रुप से बाहर कर दिए गया है। जिसके बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई थी। जिसको लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस पर सफाई देते हुए इसे संगठन की सामान्य प्रक्रिया बताया है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, मैं 10 साल तक कोरग्रुप का सदस्य रहा हूं। संगठन में समय- समय पर संगठन में बदलाव होता है। बदलाव होगा तभी तो नए लोगों को मौका मिलेगा नए लोग आएंगे सीखेंगे, यह संगठन की सामान्य प्रक्रिया है। PCC चीफ दीपक बैज ने तंज पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि, उन्हें पहले अपनी पार्टी में देखना चाहिए। भाजपा की चिंता करने की उन्हें जरूरत नहीं है।
कई दिग्गज कोर ग्रुप की बैठक से रहे दूर
इस समय भी कोर ग्रुप के सदस्यों में उनका नाम है। हमेशा से ही श्री अग्रवाल को भाजपा संगठन में बड़ा महत्व मिलता रहा है, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हो रही है और इसमें बृजमोहन अग्रवाल को बुलाया ही नहीं गया है। जानकारों का कहना है कि एक दिन पहले कोर ग्रुप की बैठक की सूचना बृजमोहन अग्रवाल के कार्यालय में दी गई थी कि उनको बैठक में आना है, लेकिन अचानक फिर से उनके कार्यालय में सूचना दी गई कि अभी बैठक में नहीं आना है।
मैं अभी भी कोर ग्रुप का सदस्य
हरिभूमि ने बृजमोहन अग्रवाल से कोर ग्रुप की बैठक को लेकर बात की तो उन्होंने बताया मैं अभी दिल्ली से लौटा हूं, मुझे कोर ग्रुप की बैठक की कोई जानकारी नहीं है, इसलिए मैं नहीं जा रहा हूं। उन्होंने बताया वे अभी कोर ग्रुप के सदस्य हैं और हमेशा भाजपा के कोर ग्रुप में रहे हैं।






