बसना के भंवरपुर परीक्षा केंद्र का वीडियो वायरल, नकल और लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, केंद्राध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी सस्पेंड

छात्रा द्वारा परीक्षा हॉल में डिजिटल कैमरे से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से धूमिल विभाग की छवि हुई थी। जिला शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट में सभी कर्मचारी दोषी पाए गए। गंगा प्रसाद पटेल, अनिरुद्ध भोई, दिनेश कुमार दास, दुर्गा प्रसाद पटेल और विजिया बुड़ेक पर गाज गिरी है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 और 1966 के तहत की गई कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

यह था पूरा मामला
आपको बता दें कि, महासमुंद जिले के परीक्षा केंद्र क्रमांक 171031 (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, भंवरपुर) में बोर्ड परीक्षा के दौरान सुरक्षा और जांच में गंभीर चूक हुई थी। नियमों को ताक पर रखकर एक छात्रा परीक्षा कक्ष के भीतर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (डिजिटल कैमरा) लेकर प्रवेश कर गई। छात्रा ने न केवल कैमरा अंदर ले जाकर परीक्षा की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इस घटना से शिक्षा विभाग की छवि काफी धूमिल हुई है।






