छत्तीसगढ़

कांकेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवक के पास से 21.30 लाख रुपये नकद बरामद, दस्तावेज नहीं दिखाने पर BNS के तहत मामला दर्ज

Advertisement
कांकेर में पुलिस ने युवक के पास से 21 लाख 30 हजार रुपये नगद बरामद किया गया है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पाने आरोपी के खिलाफ धारा 106 BNS के तहत कार्यवाही की गई।
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने एक युवक के पास से 21 लाख 30 हजार रुपये नगद बरामद किया गया है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पाने आरोपी के खिलाफ धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, एक व्यक्ति अपने पास रखे बैग में भारी मात्रा में नगदी लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। पुलिस टीम गठित कर तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद मुस्ताक पिता अब्दुल सुहान उम्र 36 वर्ष निवासी संतोषी नगर रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर तथा स्थायी पता परसपुर थाना गुलेरा जिला सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) बताया।

बैग से कैश बरामद 
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक ग्रे-काले रंग का बैग बरामद किया गया। जिसमें 500 रुपये के 42 बंडल तथा 100 रुपये के 03 बंडल पाए गए। गिनती करने पर कुल 21,30,000 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस द्वारा उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज एवं स्रोत की जानकारी प्रस्तुत करने कहा गया, लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार का संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद धारा 106 बीएनएसएस के तहत रकम जब्त की गई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button