छत्तीसगढ़
Raipur: छत्तीसगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, वनांचल के ग्रामीणों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को रायगढ़ जिले का दौरा किया और बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चांपा, कोरबा और रायगढ़ जिलों की समीक्षा बैठक ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को भूमि आवंटन आदेश की प्रति सौंपी।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र धरमजयगढ़ विकासखंड के तहत गंवरघुटरी में 100 बेड का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल बनेगा। इससे वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।






