छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: बीजापुर में हार्ट अटैक से सीआरपीएफ जवान की मौत, पश्चिम बंगाल का निवासी था सुभाष

बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ के अंतर्गत आने वाले फूडरी सीआरपीएफ कैम्प में पदस्थ सीआरपीएफ जवान को हार्ट अटैक आ गया। उसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। जवान के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद शव को उनके गृहग्राम पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा।






