कोयंबटूर मासूम हत्याकांड के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस वीडियो पर विवाद, IPS आर. वी. रम्या भारती को लेकर सोशल मीडिया में सवाल उठे

कोयंबटूर (तमिलनाडु) में 10 वर्षीय बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध और उसकी हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसी मामले को लेकर तमिलनाडु पुलिस द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामने आए एक वीडियो क्लिप के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है।
वायरल वीडियो में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बातचीत के दौरान मुस्कुराते और सामान्य व्यवहार में दिखाई दे रहे हैं। इसी को लेकर कुछ यूजर्स ने पुलिस अधिकारियों की संवेदनशीलता और पेशेवर रवैये पर सवाल उठाए हैं।
इन अधिकारियों में एक नाम R. V. Ramya Bharathi का भी सामने आया है, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
IPS अधिकारी का प्रोफाइल
R. V. Ramya Bharathi तमिलनाडु कैडर की 2008 बैच की IPS अधिकारी हैं। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से IPS सेवा में प्रवेश किया और 1 सितंबर 2008 को सेवा जॉइन की थी।
उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में समाजशास्त्र में BA और साइबर फॉरेंसिक में MSc की डिग्री शामिल है।
घटना को लेकर विवाद सोशल मीडिया तक सीमित है, जबकि पुलिस की ओर से इस पर आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।






