देश विदेश

3000 करोड़ के ‘पैरीमैच’ सट्टा ऐप घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 5 राज्यों में 17 ठिकानों पर छापेमारी

Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुंबई जोनल कार्यालय ने साइप्रस से संचालित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म ‘पैरीमैच’ (Parimatch) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले में ईडी की टीमों ने राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दमन में कुल 17 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

ईडी की जांच में सामने आया है कि ‘पैरीमैच’ ऐप के जरिए निवेशकों और यूजर्स को ज्यादा रिटर्न का लालच देकर 3000 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जुटाई गई। मामले में अब तक 112 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं।

म्यूल अकाउंट और फर्जी ट्रांजैक्शन के जरिए घुमाया जा रहा था पैसा

जांच एजेंसी के अनुसार, अवैध सट्टेबाजी से कमाई गई रकम को छिपाने के लिए आरोपियों ने म्यूल अकाउंट्स, पेमेंट बिचौलियों और बैंकिंग एजेंट्स का जटिल नेटवर्क तैयार किया था। यूजर्स द्वारा निकाली गई रकम को दूसरे यूजर्स की जमा राशि के जरिए अलग-अलग बैंक खातों और UPI-ID में ट्रांसफर किया जाता था, ताकि असली लेन-देन का पता न चल सके।

ईडी को जांच में यह भी पता चला कि रकम को सॉफ्टवेयर और फिनटेक कंपनियों के करंट अकाउंट्स के जरिए ‘वेंडर पेमेंट’ और ‘व्यापारिक लेन-देन’ के नाम पर इधर-उधर ट्रांसफर किया जा रहा था।

ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क की परतें खंगाल रही ED

प्रवर्तन निदेशालय अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, कंपनियों और बैंक खातों की भी जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध सट्टेबाजी रैकेट में और कौन-कौन शामिल था तथा देश-विदेश में रकम कैसे ट्रांसफर की गई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button