छत्तीसगढ़

अवैध खनन और कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त, 1500 मीट्रिक टन कोयला सील

Advertisement

जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कलेक्टर के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 9 वाहनों को जब्त किया गया है, साथ ही अवैध कोल डिपो को सील कर भारी मात्रा में कोयला भी जब्त किया गया है।

अभियान के दौरान 2 जेसीबी, 1 लोडर और 5 हाईवा जब्त

खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान 2 जेसीबी मशीन, 1 लोडर और 5 हाईवा वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई अवैध खनन और बिना अनुमति परिवहन के मामलों में की गई है। विभाग ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मेसर्स कश्यप कोल डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त

26 मई को ग्राम लिम्हा क्षेत्र में संचालित मेसर्स कश्यप कोल डिपो की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि भंडारण अनुज्ञा की अवधि समाप्त होने के बाद भी डिपो का संचालन जारी था। इसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डिपो को सील कर दिया और लगभग 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया।

खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई जारी

खनिज विभाग के अनुसार अवैध खनन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। विभाग की संयुक्त टीम विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button