छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना को मिली नई रफ्तार, छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को 10,021 करोड़ की मदर सैंक्शन जारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को 10,021 करोड़ रुपये से अधिक की मदर सैंक्शन जारी किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे गरीब कल्याण, सम्मानजनक जीवन और अंत्योदय के संकल्प को मजबूती देने वाला बड़ा निर्णय बताया।

‘हर गरीब को पक्का घर’ का सपना तेजी से हो रहा साकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “हर गरीब को पक्का घर” का संकल्प तेजी से जमीन पर उतर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण केवल आवास निर्माण योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया आधार तैयार करने वाली परिवर्तनकारी पहल है।

ग्रामीण परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वित्तीय सहायता से छत्तीसगढ़ के हजारों ग्रामीण परिवारों के पक्के घर का सपना जल्द पूरा होगा। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पक्का घर किसी भी परिवार के लिए केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य और सामाजिक गरिमा का प्रतीक होता है।

डबल इंजन सरकार गरीबों के हित में प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गांव, गरीब और वंचित परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र परिवार आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे।

प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में गरीब परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने का कार्य और तेजी से आगे बढ़ेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button