अभी तापमान में गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और कमी आने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
कई जगहों पर हल्की बारिश
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/06/01/cg-ka-mousam-1-june-2026-06-01-02-11-31.jpg)
रायपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम विभाग ने 31 मई से 4 जून तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से मेघमय आकाश रहने, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जून के शुरुआती दिनों में सुहाना मौसम
मौसम विभाग का कहना है जून के शुरुआती दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहाना बना रह सकता है। हालांकि गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/06/01/cg-mousam-update-2026-06-01-02-13-12.jpg)