अपराधछत्तीसगढ़

ज्वेलर्स मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Advertisement
Advertisement
सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, और चांदी के जेवरात जब्त किया है। 
पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में बीते दिनों साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, एक सब्बल, तीन मोबाइल और चांदी के जेवरात जब्त किया है।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, मास्टरमाइंड आरोपी खुशीराम साहू बिलासपुर के बिटकुला का रहने वाला है। उसने बाहर से शूटर बुलाकर हत्या की वारदात को घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में अब तक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि, मंगलवार को कोटमी बाजार में पेंड्रा निवासी प्रदीप सोनी  सोना-चांदी का व्यापार करने बजार गए थे। बताया जा रहा है कि देर शाम पल्सर बाइक में सवार तीन अज्ञात युवक दुकान पहुंचे और लूटपाट करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान व्यापारी प्रदीप सोनी ने विरोध किया, जिस पर बदमाशों ने बीच बाजार गोली चला दी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
गोली लगते ही व्यापारी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से लूटपाट कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोटमी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button