छत्तीसगढ़
30 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, मंत्रालय में जुटेगी मंत्रिपरिषद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सुबह 11:30 बजे से होगी बैठक
रायपुर, 25 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 30 सितंबर 2026, बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी बैठक
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रिपरिषद की बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से शुरू होगी। बैठक में प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं नीतिगत विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक के दौरान लिए जाने वाले निर्णयों और प्रस्तावों की जानकारी सरकार की ओर से बैठक के बाद जारी की जा सकती है।






