रायगढ़

धरमजयगढ़ में 400 क्विंटल अवैध धान जब्त: प्रशासनिक सख्ती से हड़कंप

Advertisement

धरमजयगढ़ में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पीपरमार से 400 क्विंटल अवैध धान जब्त किया। एसडीएम प्रवीण भगत के नेतृत्व में हुई यह कार्रवाई मुख्यमंत्री मंशा अनुसार पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए की गई।

धरमजयगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्राथमिकता के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धरमजयगढ़ तहसील के ग्राम पीपरमार में 400 क्विंटल अवैध धान (Avaidh Dhaan) जब्त किया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 12 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है।

संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई से खुला बड़ा भंडारण

इस कार्रवाई को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर एसडीएम धरमजयगढ़ प्रवीण भगत के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान टीम को ग्राम-पीपरमार स्थित गोदाम में अवैध धान (Avaidh Dhaan) का बड़ा भंडार मिला, जिसे मुकेश अग्रवाल के गोदाम में, अधिसूचित कृषि उपज के स्वामी जितेन्द्र अग्रवाल के नाम पर रखा गया था। टीम ने तत्काल धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

अवैध गतिविधियों पर शून्य सहनशीलता नीति

एसडीएम प्रवीण भगत ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान शासन और कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप अवैध धान (Avaidh Dhaan) के भंडारण व परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अनुविभागीय स्तरीय टीमें लगातार गांवों, गोदामों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध धान परिवहन या भंडारण में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

निरीक्षण के दौरान अधिकारी मौके पर मौजूद

कार्रवाई के समय मंडी निरीक्षक नारायण दास (घरघोड़ा) सहित विभागीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। प्रशासन का मानना है कि Avaidh Dhaan पर इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रक्रिया अवैध व्यापार से प्रभावित न हो।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button