अपराधछत्तीसगढ़

प्रेम प्रसंग के शक में बाउंसर की निर्मम हत्या : आंखों में मिर्च झोंककर किया हमला, पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, फिर पत्थर से हमला किया।

कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के शक ने एक युवक की जान ले ली। गुरुवार रात ग्राम अपने के पास एक बाउंसर पर पहले मिर्च पाउडर से हमला किया गया, फिर भारी पत्थर से सिर कुचल दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सड़क किनारे बैठकर पी रहा था शराब
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम पथर्रा निवासी निखिल गोस्वामी (28) पिता गजेंद्र गोस्वामी के रूप में हुई है। निखिल बिलासपुर के एक बार में बाउंसर के तौर पर कार्यरत था और जिम संचालन से भी जुड़ा हुआ था। दरअसल, गुरुवार रात वह कोटा स्थित जिम आया था। इसके बाद वह अपने गांव के दो युवकों के साथ अमने गांव जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहा था।

मिर्च पाउडर झोंककर पत्थर से हमला
रात करीब 9:30 बजे दो मोटरसाइकिलों में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि, हमलावरों ने पहले निखिल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और फिर भारी पत्थर से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

सिम्स में इलाज के दौरान बाउंसर ने तोड़ा दम
घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। हालांकि सिम्स में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, डीएसपी नुपूर उपाध्याय और कोटा थाना प्रभारी आकाश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग और चरित्र शंका से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, निखिल का कोटा क्षेत्र की एक महिला से परिचय और मेलजोल था, जिस पर महिला के पति को संदेह था। आशंका है कि इसी शक के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
फिलहाल, पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, जांच पूरी होने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button